चित्रांश क्लब द्वारा आयोजित भव्य कुआनो आरती में शामिल होने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां कुआनो की पावन धारा के तट पर आयोजित इस आध्यात्मिक एवं भव्य आयोजन ने श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरी।
इस शानदार आयोजन के लिए चित्रांश क्लब के संस्थापक आदरणीय राजेश चित्रगुप्त जी एवं क्लब के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन निरंतर होते रहें और समाज में एकता, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते रहें।
जय मां कुआनो! हर-हर गंगे! 🙏
Basti, Basti | Nov 13, 2026