टीकमगढ़: शहर के वार्ड नंबर-17 में सड़क, पानी व नाली की समस्या से लोग हुए परेशान; वार्ड पार्षद को दिया ज्ञापन
टीकमगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 17 में पुलिस परेड ग्राउंड के पीछे निवास करने वाले लोगों ने रविवार को स्थानीय समस्याओं को लेकर बैठक रखी। वार्ड पार्षद को बुलाकर समस्या से अवगत कराया गया। साथ ही सड़क, नाली और पानी की समस्या की समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा गया।