टीकमगढ़: ज़िले में 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत, कलेक्टर व SP ने जिला अस्पताल में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
दो बूंद जिंदगी की तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, जिला अस्पताल कलेक्टर ने दो बूंद पिलाकर की शुरुआत। जिला अस्पताल में कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि तीन दिवस का यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिले के 0 से लेकर 5 साल तक के करीब 1 लाख 60 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें घर घर जा कर कैंप लगा कर भी लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा।