टीकमगढ़: मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना की बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित, कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद
प्रधान जिला न्यायाधीश हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में म0प्र0 पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत 7 प्रकरणों में प्रतिकर राशि 14 लाख के आदेश पारित किए गए। बैठक कलेक्टर अवधेश,पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।