तमकुही राज: तमकुहीराज सीएचसी के जच्चा-बच्चा केंद्र की कायाकल्प की तैयारी शुरू, स्टेट विजिट टीम ने किया निरीक्षण
तमकुहीराज सीएचसी पहुँची उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय की स्टेट विजिट टीम में जच्चा बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया। स्टेट विजिट टीम ने तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अमित राय, जच्चा बच्चा केंद्र के प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा से स्वास्थ्य सेवाओं और यहां उपलब्ध सेवाओ की जानकारी एकत्र की। ताकि इसका काया कल्प किया जा सके।