तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील गेट के आगे फोरलेन पर ट्रेलर ने मिनी डीसीएम को मारी टक्कर, फार्च्यून रिफाइन सड़क पर बहा
तमकुहीराज तहसील गेट के बगल में फोरलेन पर फार्च्यून रिफाइन लेकर जा रहे मिनी डीसीएम को पीछे से ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मिनी डीसीएम अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलट गया। और उसमें लदा 400 सौ टिन फार्च्यून रिफाइन सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने मिनी डीसीएम में फंसे चालक को बाहर निकाल उन्हें अस्पताल भेजवाया।