तमकुही राज: तमकुहीराज ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में स्वामित्व कार्ड और संपत्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया
तमकुहीराज ब्लाक परिसर में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण समारोह में प्रधानमंत्री द्वारा देश वासियों को सम्बोधन के बाद क्षेत्र के विभिन्न गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को घरौदी का वितरण किया गया। तहसीलदार चन्दन शर्मा ने बताया कि पूर्व में 3000 और आज क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 22000 घरौदी स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया।