तमकुही राज: सेवरही में सपा नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, सपा नेता परिवार सहित हुआ फरार
सेवरही नगर पंचायत में बीते चुनाव में सपा के टिकट पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके सपा नेता अनूप सोनी पर नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज होने के बाद सपा नेता परिवार सहित फरार हो गये है। जबकि इस घटना के बाद सेवरही का राजनीति गरमा गई है, CO तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर छेड़खानी को दुष्कर्म में परिवर्तित कर जांच कर रही।