वारासिवनी: कासनाला पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव जारी, 15 दिन में दर्ज कराएं आपत्तियां
तहसील के बुदबुदा-नदीटोला मार्ग स्थित कासनाला में जलमग्नीय पुल निर्माण के लिए तीन किसानों की कुल 0.279 हेक्टेयर भूमि क्रय करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रशासन ने प्रस्ताव के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा या आपत्ति 15 दिनों के भीतर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करने की अपील की है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा