फिरोज़ाबाद: बछगांव में पड़ोसी ने मां-बेटा को पीटा, घटना के पीछे गाली-गलौज का विरोध करना बताया जा रहा है
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव में रविवार की देर शाम पड़ोसी मनोज ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रेमवती और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी है। जिससे महिला और उसके बेटे चोटिल हुआ है। घटना के पीछे गाली गलौज का विरोध करना बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।