फिरोज़ाबाद: चिस्ती नगर इलाके में ब्याज के पैसे न चुकाने पर दबंगों ने एक शख्स को लोहे की रॉड और तमंचे की बट से पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के चिस्ती नगर गली 3 इलाके रविवार की शाम मारपीट का मामला सामने आया है।आरोप है शहशाह नामक शक्स ने रफीक मैनेजर से बेटी की शादी के लिए ₹10 हज़ार रूपये लिए थे। दो माह की ब्याज का पैसा न देने पर सूदखोर दवंग ने घर बुलाकर लोहे की रोड और तमंचे की बट से मारपीट की, उसके बाद घर पर पथराव कर दिया। शहंशाह नामक शक्स गंभीर रूप से घायल हुआ है।