कुम्भराज: आजादी जश्न में नेताजी के बटवारे पर बयान, सीएम राइज कुंभराज में भाजपा-कांग्रेस नेता भिड़े, वीडियो वायरल
Kumbhraj, Guna | Aug 15, 2026 कुंभराज के CM राइज विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित भाजपा कांग्रेस के नेता मंच पर भीड़ गए। 15 अगस्त को वायरल वीडियो में भाजपा के नेताजी बंटवारे पर बच्चों को ज्ञान दे रहे थे तो कांग्रेस के नेताजी खड़े हो गए और हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख आयोजकों ने तत्काल कार्यक्रम समापन की घोषणा की। मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जमकर बहसबाजी हुई।