पटना ग्रामीण: यारपुर फ्लाईओवर के नीचे से बरामद हुई महंगी ब्रांड की शराब, बड़े अधिकारी के घर भेजी जानी थी
गर्दनीबाग थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुरुवार शाम 5:00 बजे गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यारपुर फ्लाईओवर के नीचे डोमखाना मोहल्ले से भारी मात्रा में महंगी ब्रांड की शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब ₹500000 आंकी गई है। बताया जा रहा है कि किसी बड़े अधिकारी के घर इस शराब को भेजना था।