पटना ग्रामीण: जेठुली गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पटना में SDPO निखिल कुमार ने दी जानकारी
पटना के जेठूली में डेढ़ साल पहले हुए भयानक गोलीकांड में 4 लोगों की हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त उमेश राय को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पटना एसडीपीओ निखिल कुमार ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एसआईटी की टीम लंबे समय से बिहार नेपाल की सीमा पर खाक छान रही थी।