पटना ग्रामीण: पटना: राजद प्रवक्ता अरुण कुमार ने दी जानकारी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा
पटना में राजद प्रवक्ता अरुण कुमार ने 70वीं BPSC PT परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।अरुण कुमार ने गुरुवार शाम 4:00 बजे कहा है कि नॉर्मलाइजेशन के नाम पर बिहार सरकार 70वीं BPSC PT परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने की तैयारी में है।इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसे लेकर पत्र भी लिखा है।