पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से स्वास्थ्य कर्मी 4 दिसंबर शाम से लापता, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रशेखर कुमार बुधवार की शाम से गायब हैं। करीब 2 महीने पहले AIIMS पटना से नौकरी से हटे थे। AIIMS में लैब में थे, बल्ड सैंपल कलेक्ट करते थे। पत्नी रौशनी कुमारी ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे शास्त्रीनगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी और टॉवर लोकेशन की भी जांच कर रही है।