पटना ग्रामीण: BPSC कार्यालय के बाहर ITI अनुदेशक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
आईटीआई अनुदेशक अभ्यर्थियों ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे BPSC कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। BPSC के द्वारा अनुदेशक भर्ती में हो रहे विलंब को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश है। जिसे लेकर आईटीआई अनुदेशक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि आयोग की मनमानी की वजह से वह लोग आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।