पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सर्वे को तकनीकी तरीके से कराने का जिम्मा लिया
बिहार में जमीन सर्वेक्षण को लेकर अब तक सियासत तेज है। भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जमीन सर्वे को विपक्ष के द्वारा मुद्दा बनाने की कोशिश की गई, लेकिन विपक्ष या भूल गया कि यहां राजस्व मंत्री कौन है।