भंडरिया: बिजली बिल बकाया है तो हो जाएं सावधान, गढ़वा में कनेक्शन काटने की तैयारी
गढ़वा जिले में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ता इस महीने के अंदर अपनी बकाया राशि जमा कर दें. भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काटने के साथ बकाया राशि की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है