Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

#खुशियों_की_दास्तां नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभाव�

5.6k views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 21, 2025

MORE NEWS

विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम बुढैना में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड मोहखेड़ के माध्यम से सांवरी सेक्टर के ग्राम बुढैना में प्रस्फुटन समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।
     संगोष्ठी में ब्लाक समन्वयक श्री भवानीप्रसाद कुमरे ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया।
पर्यावरण मित्र कैलाश सोनेवार ने अपने व्याख्यान में कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों का सामना करने के लिए सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ श्री राजेश धारे ने कहा कि पौधारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे-छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने युवाओं एवं ग्रामीणों से पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समिति सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में गुलमोहर के पौधो का रोपण कर सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम बुढैना में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड मोहखेड़ के माध्यम से सांवरी सेक्टर के ग्राम बुढैना में प्रस्फुटन समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। संगोष्ठी में ब्लाक समन्वयक श्री भवानीप्रसाद कुमरे ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण मित्र कैलाश सोनेवार ने अपने व्याख्यान में कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों का सामना करने के लिए सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ श्री राजेश धारे ने कहा कि पौधारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे-छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने युवाओं एवं ग्रामीणों से पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समिति सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में गुलमोहर के पौधो का रोपण कर सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया पर्यावरण संरक्षण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया सामूहिक पौधारोपण
========================================================

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 01 एवं 08 के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्रीमती तृप्ति सिंह, अजय सिंह ठाकुर, अमित वर्खानिया, कामेश सूर्यवंशी, राहुल मंडराह, अनिमेश देशवाडे, अनिरुद्ध, अखिलेश वर्खानिया, दीपक कराडे की उपस्थिति में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर पोआमा रेल्वे गेट के पास सामूहिक रुप से फलदार पौधे लगाए गए।
     इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने कहा कि पौधे की निगरानी देखभाल हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, आगामी बारिश में जिले के प्रत्येक ग्राम में अधिक संख्या में पौध-रोपण करना है। श्री जैन ने आगे बताया कि पूरे जिले में जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संबर्धन अभियान के अंतर्गत तृतीय चरण में जल स्रोतों की साफ-सफाई, बावड़ी का रखरखाव एवं पारंपरिक जल स्रोत में गहरीकरण आदि का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही वृहद रूप से ग्राम/नगर विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न अवसर पर पौधारोपण किया जायेगा।

जन अभियान परिषद द्वारा चलाया गया पर्यावरण संरक्षण अभियान विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया सामूहिक पौधारोपण ======================================================== विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 01 एवं 08 के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्रीमती तृप्ति सिंह, अजय सिंह ठाकुर, अमित वर्खानिया, कामेश सूर्यवंशी, राहुल मंडराह, अनिमेश देशवाडे, अनिरुद्ध, अखिलेश वर्खानिया, दीपक कराडे की उपस्थिति में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर पोआमा रेल्वे गेट के पास सामूहिक रुप से फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने कहा कि पौधे की निगरानी देखभाल हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, आगामी बारिश में जिले के प्रत्येक ग्राम में अधिक संख्या में पौध-रोपण करना है। श्री जैन ने आगे बताया कि पूरे जिले में जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संबर्धन अभियान के अंतर्गत तृतीय चरण में जल स्रोतों की साफ-सफाई, बावड़ी का रखरखाव एवं पारंपरिक जल स्रोत में गहरीकरण आदि का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही वृहद रूप से ग्राम/नगर विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न अवसर पर पौधारोपण किया जायेगा।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण
=======================================================

शासन के निर्देशानुसार संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय परिसर छिंदवाड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए परिसर में पौधारोपण किया।
     इस अवसर पर अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण ======================================================= शासन के निर्देशानुसार संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय परिसर छिंदवाड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

ग्राम बीजाढाना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं साइकिल रैली का आयोजन
============================================================

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी के प्रमुख डॉ.डी.सी.श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तामिया ब्लॉक के ग्राम बीजाढाना में पौधारोपण एवं साइकिल रैली तथा पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
     संगोष्ठी में डॉ.श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण का मानव जीवन में महत्व को समझाया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में दारा सिंग एवं रामदाश ईगले, कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी के डॉ.एस.के.अहिरवार, डॉ.एन.के.पंद्रे, श्री राकेश कुमार मेश्राम के साथ ही इफको छिंदवाड़ा के श्री पाटीदार एवं कृषक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ग्राम बीजाढाना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं साइकिल रैली का आयोजन ============================================================ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी के प्रमुख डॉ.डी.सी.श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तामिया ब्लॉक के ग्राम बीजाढाना में पौधारोपण एवं साइकिल रैली तथा पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में डॉ.श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण का मानव जीवन में महत्व को समझाया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में दारा सिंग एवं रामदाश ईगले, कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी के डॉ.एस.के.अहिरवार, डॉ.एन.के.पंद्रे, श्री राकेश कुमार मेश्राम के साथ ही इफको छिंदवाड़ा के श्री पाटीदार एवं कृषक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुआ "जलवायु कार्निवल 2026"

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और वेस्ट मटेरियल फैशन शो रहे आकर्षण का केंद्र
==========================================================

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीनदयाल पार्क में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के तत्वावधान तथा परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, सुश्री तृप्ति ठाकुर एवं आशीष साहू के मार्गदर्शन में "जलवायु कार्निवल 2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
     कार्यक्रम की विशेषता रही कि बच्चों एवं महिलाओं ने वेस्ट मटेरियल से तैयार आकर्षक परिधानों और आभूषणों का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पेपर, प्लास्टिक, चम्मच एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री से बनी ड्रेस पहनकर कैटवॉक की, वहीं महिलाओं ने कागज के पर्स और पत्तियों से निर्मित ज्वेलरी धारण कर लोगों को पुनः उपयोग (Reuse) और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में समाजसेवी आराधना पवार द्वारा "वन देवी" की विशेष वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। उपस्थित जनों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
     इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों को "जलवायु एम्बेसडर सम्मान पत्र" प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन वार्ड क्रमांक-7 प्रेरणा नगर विकास प्रेस पोर्टल समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अलका शुक्ला, डॉ.मीरा पराड़कर, आयशा लोधी, शैलेंद्र, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं रितु वोपचे, अमित बरखानिया, कामेश, सुनीता, शीतल, वंदना सहित समाजसेवी कोशिमा, मोहम्मद इस्माइल, तबस्सुम, सरफराज, दिलीप, कलीम, आमीन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुआ "जलवायु कार्निवल 2026" ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और वेस्ट मटेरियल फैशन शो रहे आकर्षण का केंद्र ========================================================== विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीनदयाल पार्क में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के तत्वावधान तथा परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, सुश्री तृप्ति ठाकुर एवं आशीष साहू के मार्गदर्शन में "जलवायु कार्निवल 2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की विशेषता रही कि बच्चों एवं महिलाओं ने वेस्ट मटेरियल से तैयार आकर्षक परिधानों और आभूषणों का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पेपर, प्लास्टिक, चम्मच एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री से बनी ड्रेस पहनकर कैटवॉक की, वहीं महिलाओं ने कागज के पर्स और पत्तियों से निर्मित ज्वेलरी धारण कर लोगों को पुनः उपयोग (Reuse) और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में समाजसेवी आराधना पवार द्वारा "वन देवी" की विशेष वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। उपस्थित जनों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों को "जलवायु एम्बेसडर सम्मान पत्र" प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन वार्ड क्रमांक-7 प्रेरणा नगर विकास प्रेस पोर्टल समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अलका शुक्ला, डॉ.मीरा पराड़कर, आयशा लोधी, शैलेंद्र, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं रितु वोपचे, अमित बरखानिया, कामेश, सुनीता, शीतल, वंदना सहित समाजसेवी कोशिमा, मोहम्मद इस्माइल, तबस्सुम, सरफराज, दिलीप, कलीम, आमीन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026