ग्राम जमुनिया खेरा की आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसीक्रम में अभियान के तहत आज बड़ागांव धसान के ग्राम जमुनिया खेरा के वार्ड नंबर 4 की आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। उन्होंने महिलाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को फल वितरित किए।
इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया एवं वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती लक्ष्मी गिरी ने सभी महिलाओं एवं बच्चों को मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। साथ ही सभी को चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत संबोधित किया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र सुपरवाइजर श्रीमती अंजलि जैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुधा जैन, सहायका श्रीमती लक्ष्मी सोनी, बड़ागांव धासान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रामलाल प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh