श्रीरामलीला महोत्सव के तृतीय दिवस दशरथ देवलोक गमन, भरत मिलाप एवं सीता हरण का हुआ मंचन
संस्कृति विभाग द्वारा बल्देवगढ़ स्थित बलदाऊ जी मंदिर में पांच दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत तृतीय दिवस भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया।
तृतीय दिवस आयोजित श्रीरामलीला में दशरथ देवलोक गमन, भरत मिलाप एवं सीता हरण प्रसंगों का प्रभावी मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। दशरथ देवलोक गमन के प्रसंग में राजा दशरथ की व्यथा एवं पुत्र वियोग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात भरत मिलाप के प्रसंग में भगवान श्रीराम और भरत के बीच भाईचारे, प्रेम, त्याग एवं समर्पण की भावना को मंचन के माध्यम से दर्शाया गया।
इसी क्रम में सीता हरण के प्रसंग का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय एवं संवादों के माध्यम से दर्शकों को रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों से भावनात्मक रूप से जोड़ा। श्रीरामलीला के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे।
#ramlila
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Tikamgarh
Department of Culture, Madhya Pradesh