जहानाबाद: कनौदी के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से हुए घायल
जहानाबाद में बुधवार को एनएच 83 के कनौदी गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क पर जा रही एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।