जहानाबाद: उंटा आदर्श विद्यालय का डीएम अलंकृता पांडे ने किया औचक निरीक्षण, कुव्यवस्था देख कर जताई नाराजगी
जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे बुधवार को अचानक से शहर स्थित ऊंटा आदर्श विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने पूरे विद्यालय परिसर का घूम घूम कर जाएजा लिया। साथ ही वहां की कुव्यवस्था देखकर नाराजगी भी जाहिर की है। इस मौके पर डीएम ने विद्यालय के प्रिंसिपल को सारी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।