जहानाबाद: गोडिहा में तेज रफ्तार पिकअप और अनियंत्रित ऑटो में हुई टक्कर, 3 घायलों में 2 को किया गया पटना PMCH रेफर
जहानाबाद के गोडिहा में एक तेज रफ्तार पिक अप और एक अनियंत्रित ऑटो में जोरदार टक्कर के बाद तीन लोग घायल हो गए, घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण जहानाबाद श्याम नगर निवासी प्रियंका कुमारी एवं खैरू चक मठिया गांव निवासी पप्पू यादव को पटना PMCH रेफर कर दिया गया है। कन्हैया चक निवासी निर्भय कुमार का इलाज जारी है।