बहेड़ी: बाईपास मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का बुलडोजर गरजा
बहेड़ी बाईपास मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और नगर पालिका प्रशासन द्वारा बड़ी कारवाई की गई रोडवेज बस स्टैंड के सामने सरकारी नाले से बाहर टीन शेड और काउंटर आदि लगा कर दुकानदार द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था जिसे सीओ बहेड़ी एवं नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर की मौजूदगी में ध्वस्त करवाया गया है।