सहार: सहार में बीडीओ के चालक के साथ हुई मारपीट, शिक्षक पर दर्ज की गई एफआईआर
Sahar, Bhojpur | Apr 21, 2026 सहार प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के सरकारी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में सहार थाना में एक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों बीडीओ सहार के सरकारी चालक उपेंद्र कुमार जो पटना जिले के दिधा बांस कोठी के निवासी हैं, सरकारी वाहन में तेल भरवाने के लिए गुलजारपुर पेट्रोल पंप जा रहे थे।