रूपसपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेवरीनगर से गुप्त सूचना पर 120लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शशी भूषण सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की वहां शराब का कारोबार हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर वहां छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायाल भेज दिया