हसनपुर: मकान में भड़की आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू, सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची
नगर के एक मोहल्ले में स्थित मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप का माहौल बन गया, आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही पीड़ित के अनुसार घर में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। नगर के मोहल्ला महल में विपुल अग्रवाल का आवास स्थित है, वह घर पर अकेला रहता है।