शिवपुरी में यूडाईस+ पोर्टल एवं पीजीआई इंडेक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित; आंकड़ों की शुद्धता पर जोर
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं शैक्षणिक आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फील्ड अधिकारियों के लिए यूडाईस+ पोर्टल एवं परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय हैप्पी डेज स्कूल, शिवपुरी में किया गया।
जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय राय के मार्गदर्शन में तथा जिला परियोजना समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न हुई।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#Shivpuri
137 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026