मंडला: जिला योजना भवन में कलेक्टर राहुल ने पत्रकारों के साथ की परिचयात्मक बैठक व संवाद कार्यक्रम
Mandla, Mandla | Apr 15, 2026 जिला प्रशासन मंडला के नवपदस्थ कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा जिले के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ एक परिचयात्मक बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला योजना भवन में बुधवार को दोपहर 2 बजे में आयोजित हुई, जिसमें जिले के विभिन्न समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनलों एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।