लखीसराय: लखीसराय में डालसा सचिव के कार्यालय प्रकोष्ठ में जागृति स्कीम 2025 के तहत हुई बैठक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा लखीसराय के जागृति यूनिट के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक गुरुवार को डालसा सचिव विद्यानंद सागर के प्रकोष्ठ में जागृति स्कीम 2025 के तहत आयोजित की गई. अपराह्न 3:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सशक्तिकरण एवं गरिमा सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई.