करछना: मड़कैनी गांव में गणतंत्र दिवस पर DJ पर युवाओं द्वारा निकाली गई रैली में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर युवक की हुई मौत
यमुना पार क्षेत्र में ढीले व जर्जर तार लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं जबकि लगातार दुर्घटना होने पर भी विद्युत विभाग द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,ताजा मामला नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़कैनी गांव का है जहां पर गणतंत्र दिवस पर डीजे पर तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान युवक ढीले व जर्जर तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।