करछना: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर करछना तहसील परिसर में SDM करछना ने अधिवक्ताओं एवं तहसील कर्मियों को दिलाई मतदाता शपथ
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देशानुसार करछना तहसील परिसर में एसडीम करछना जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं एवं तहसील कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार जमुना प्रसाद वर्मा, संतोष यादव, हंसराज सिंह, पूनम निषाद आदि लोग मौजूद रहे।