करछना: औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव मे रिश्ते के दामाद ने महिला के साथ कर रहा था गलत हरकत विरोध करने पर पत्थर से मारकर सिर फोड़ा
औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गुरुवार को औद्योगिक थाने पर पहुंचकर शिकायत किया है। महिला का आरोप है कि फिरोजाबाद जलेसर के रहने वाला बृजेश यादव ने महिला के घर के पास में घर बनवा रखा है। और वह रिश्ते में दामाद है। जिसके द्वारा आए दिन गलत हरकत किया जाता है। महिला द्वारा आज विरोध किया गया तो उक्त व्यक्ति ने पत्थर से मारकर सर फोड़ दिया।