करछना: 75वें गणतंत्र दिवस पर करछना तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी ने झंडा फहराकर जरूरतमंदों को बांटे कंबल
करछना तहसील परिसर में 75वें गणतंत्र दिवस पर SDM करछना द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, इस दौरान SDM द्वारा तहसील में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया उन्होंने बताया कि IAS पद पर चयनित होने के बाद पहली बार ध्वजारोहण करने का अवसर प्राप्त हुआ है जिससे वह अपने आप को गौरवंतित महसूस कर रही है तथा लोगों को स्वच्छता के लिए संदेश दिया है।