बैरसिया: भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में, दुकान के पास बेंच पर सो रहे बुजुर्ग से हथियार के दम पर लूट
Berasia, Bhopal | Aug 22, 2026 भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में दुकान के पास बेंच पर सो रहे बुजुर्ग से हथियार के दम पर लूट का मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने बुजुर्ग को घेरकर मारपीट की और चाकू दिखाकर उनके पास रखे पैसे और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।