गोगरी: प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा खरना पूजन, पूजन के बाद छठ व्रती 36 घंटे उपवास पर रहेंगे
लोक आस्था का चार दिवसीय महान पर्व को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पर्व के दुसरे दिन बुधवार की रात्रि नौ बजे खरना पूजन किया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्र में पवित्रता एवं सादगी से छठ व्रती महिलाओं ने पूजन किया। फिर खरना का प्रसाद तैयार किए। खरना पूजन में प्रसाद के रूप में गन्ने की रस से बनी चावल की खीर, घी पुरी आदि थे।