गोगरी: महद्दीपुर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थानाध्यक्ष पर फायरिंग, घायल थानाध्यक्ष इलाजरत
पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव में मंगलवार की रात नौ बजे अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दिया। सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी करने गए पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास पर अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गया। घटना में थानाध्यक्ष पूरी तरह से लहूलुहान हो गए। उनका इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।