गोगरी: छठ महापर्व के लिए जमालपुर बाजार में उमड़ी भीड़, जाम का नजारा
छठ महापर्व को लेकर खरीदारी के लिए बुधवार की शाम चार बजे गोगरी प्रखंड के जमालपुर बाजार एवं गोगरी बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बाजारों में जाम सा नजारा दिख रहा था। बता दें कि आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आज खरना है। गुरुवार की शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।