गोगरी: बंदेहरा से लापता व्यक्ति का शव जमुआ पोखर में मिला, पुलिस जांच में जुटी
पांच दिन पूर्व पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गांव से लापता शेखर यादव का शव बुधवार की सुबह आठ बजे झंझरा स्थित जमुआ पोखर में तैरता हुआ मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पसराहा पुलिस को दी गई है। सूचना पर पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गए।