आबू रोड: मनीष जैन बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश संयोजक
आबूरोड। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने मनीष जैन को मोर्चा के नमो एवं सरल एप प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से की गई है। मेवाती द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में जैन को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।