‘कॉफ़ी विद डीएम’ के चौथे सत्र में युवाओं ने रखे जिले के विकास से जुड़े सुझाव
गया, 10 नवंबर 2026। समाहरणालय में आयोजित ‘कॉफ़ी विद डीएम’ के चौथे सत्र में जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने पाँच प्रतिभाशाली युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा, स्वच्छता, जलनिकासी, महिला सुरक्षा, सड़क व्यवस्था एवं पितृपक्ष मेला प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
जिला पदाधिकारी ने युवाओं के विचारों एवं सुझावों की सराहना करते हुए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई एवं कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया।
Chief Minister's Office BIHAR Samrat Choudhary IPRD Bihar
#CoffeeWithDM #Gaya #DistrictAdministrationGaya #YouthEngagement #developedindia2047
Gaya, Bihar | Nov 11, 2026