जमुई: पत्ता गोभी की आड़ में की जा रही शराब की तस्करी का पर्दाफाश
जमुई: विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। इस बार सोनो प्रखंड के डुमरी चेकपोस्ट से वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को पत्ता गोभी के नीचे रखे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है, साथ ही दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पिकअप से 79 पेटी यानि 1776 बोतल यानि 711 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई विनय कुमार राय द्वारा की गई है। एक नाबालिग जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड अंतर्गत एक गांव का और दूसरा नाबालिग नवादा जिले का रहने वाला बताया जाता है, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के आसनसोल इलाके में रह रहा है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान दी है।
उन्होंने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा दीपावली पर को लेकर जमुई जिले के चारों ओर छापेमारी और वहां जांच तेज कर दी गई है चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है इस क्रम में झारखंड की ओर से आ रही एक पत्ता को भी लगा पिकअप की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान जब पत्ता गोभी को हटाकर देखा गया तो नीचे से 79 पेटी यानी 1776 बोतल यानि 711 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही दो नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पूछताछ के क्रम में नाबालिग ने गिरिडीह से लखीसराय शराब ले जाने की बात को स्वीकार किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है। नाबालिग से अवैध कारोबार करवाने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। #jamui #jamuitopnews #crime #Sharabbandi #CrimeDrama #viralreels
Jamui, Jamui | Oct 13, 2026