Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
zahidiasad
आपकी खास डिमांड पर देखिए ये बेहतरीन एडिडास शूज। कैसे लगे आपको? #NewSneakers #StyleInspiration #FashionTrends
Jamui, Jamui
| Oct 12, 2026
#newsneakers
#styleinspiration
#fashiontrends
MORE NEWS
पर्यवेक्षण गृह जमुई मे आवासित किशोरो के द्वारा बनाये गए मोमबत्ती की सेल जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित जमुई हुनर हाट मे की गई है जो 100% सफल रही है! दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें #jamuicity #jamuiasahillstation
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026
जमुई: ह^/त्या मामले में झूठा फंसाने को लेकर एसपी, डीएसपी को दिया आवेदन जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत हाबुनगर गांव में करीब एक माह पूर्व तेज धा^र हथियार से हमला कर अमीरक यादव की हुई निर्मम ह^/त्या मामले के दर्ज एफआईआर में नामजद बनाए गए अभियुक्तों पर सवाल खड़ी हो रही है। उक्त ह^/त्या^/कां^/ड में पुरानी झगड़ा के रंजिश में गलत तरीके से फसाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़िता लछुआड़ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी सुरेश यादव की पत्नी गांगो देवी शुक्रवार की दोपहर एसपी विश्वजीत दयाल और प्रभारी सीडीपीओ अभिषेक कुमार को आवेदन देकर उक्त हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है साथ ही झूठा मुकदमा में फंसे बेगुनाह को बचाने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता ने दाबा किया है कि घटना के वक्त उनका पुत्र संतोष यादव बेंगलुरु में मजदूरी कर रहा था जबकि भाई मनिशेखर यादव उर्फ सरेख यादव अपनी मां का दवा लाने पटना गया हुआ था। इसके अलावा कांड में अन्य लोग भी बाहर रहकर काम करता है। इसके बावजूद पुरानी रंजिश की वजह से झूठा मुकदमा में पुत्र वह अन्य भाइयों को फंसा दिया गया है, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने एसपीऔर एसडीपीओ से घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है और गलत तरीके से फंसाने मामले में बेगुनाह को कांड से मुक्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि आईजी, डीआईजी और डीजीपी को दिया है। #jamui #crimealert #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026
जमुई: स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगी नई पहचान देने की कवायद शुरू स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के हुनर को बाजार उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से पहली बार दीपावली और धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार पारंपरिक, हस्तनिर्मित और उपयोगी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। जिसका उद्घाटन डीएम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम नवीन ने कहा कि जमुई जिले में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है। यहां के कलाकारों और कारीगरों द्वारा कई आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इन उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए और इनकी पहचान जिले से बाहर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर उपयोग किए जाने वाले मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां रिमांड होम के बच्चों द्वारा तैयार की गई हैं। इन उत्पादों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया है, ताकि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके और उनके हुनर को भी उचित पहचान मिले। प्रदर्शनी में घनबेरिया का प्रसिद्ध पेड़ा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। वहीं संकुलिया के कारीगरों द्वारा तैयार बांस के सूप, टोकरी और दौरा सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल भी लगाए गए। इसके अलावा सॉफ्ट टॉयज और जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। डीएम ने विशेष रूप से धनबेरिया के प्रसिद्ध पेड़े को बड़े पैमाने पर उत्पादित करने और इसके लिए व्यापक बाजार तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पारंपरिक उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ जीआई टैग दिलाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय उत्पादों की अलग पहचान बनेगी और इससे जुड़े कारीगरों एवं उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के अंत में डीएम नवीन ने जिलेवासियों को दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और जिले के कलाकारों एवं कारीगरों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, उप विकास आयुक्त सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। #jamui #jamuibihar #viralreels
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026
जमुई में चालक से हुई चूक तो मजदूर की गई जान जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिहिया के पास एक मजदूर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से घटनास्थल पर ही मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और पुलिस द्वारा मृतक मजदूर के शव को शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक मजदूर की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी 52 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल चालक की पहचान सुखदेव यादव के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता उमेश यादव मजदूरी करते थे। वे ट्रैक्टर से ईंट लेकर सोनो की ओर गए थे और ईंट उतारकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टिहिया के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खेत में उतर गई। सड़क और खेत की गहराई ज्यादा थी। उन्होंने बताया कि चालक ट्रैक्टर को खेत से ऊपर सड़क पर चढ़ाने लगा, तभी पिता उमेश यादव गिर गए और ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गई, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि चालक भी घायल हो गया। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। #jamui #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026
DDC ने जमुई में एफएसटीपी निर्माण को लेकर DDC ने किया भूमि का निरीक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा मानव मल के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे DDC शिप्रा विजय कुमार चौधरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत एफएसटीपी के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान DDC ने भूमि की उपयुक्तता एवं निर्माण से संबंधित आवश्यक पहलुओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई, जिला स्वच्छता समन्वयक, जिला समन्वयक, लोहिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, khaira एवं संबंधित अभियंताओं सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। एफएसटीपी का निर्माण khaira प्रखंड के kendih पंचायत में प्रस्तावित है। एफएसटीपी एक आधुनिक एवं वैज्ञानिक संयंत्र है, जिसके माध्यम से घरों के सेप्टिक टैंक तथा शौचालयों से निकलने वाले मानव मल (फीकल स्लज) का सुरक्षित तरीके से संग्रहण, उपचार एवं निस्तारण किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत अपशिष्ट को वैज्ञानिक तकनीक से उपचारित कर पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाता है, ताकि अनुपचारित मल सीधे नदियों, तालाबों अथवा खुले स्थानों में न पहुंचे। उपचार प्रक्रिया के बाद प्राप्त ठोस अवशेष का उपयोग सुरक्षित जैविक खाद के रूप में तथा उपचारित जल का उपयोग सिंचाई कार्यों में किया जा सकता है। इस संयंत्र की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा। यह पहल स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामीण परिवेश के निर्माण के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होगी। #jamui #DDC
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026
जमुई: DM और SP सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न घाटों का किया सफाई गंगा उत्सव के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद तक जमुई जिले में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की सफाई व संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वहीं डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों व अन्य कर्मियों द्वारा त्रिपुरारी घाट एवं हनुमान घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वयं श्रमदान कर घाटों की साफ-सफाई की तथा आम लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया। अभियान को जिलेव्यापी स्वरूप प्रदान करते हुए सभी प्रखंडों में भी एक साथ स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न जल स्रोतों का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान तालाबों, नदियों, घाटों एवं अन्य जल निकायों की साफ-सफाई की गई तथा स्थानीय लोगों को इनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता और जल संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। जल स्रोत हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। #jamui #dmjamui #spjamui
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026
जमुई सिकंदरा रोड T.R Narayan School के बगल में खुला मंगल वाटिका विवाह भवन
Jamui, Jamui | Nov 6, 2026
दिवाली का धमाका ऑफर कूपन स्क्रैच कीजिए ले जाइए हजारों का गिफ्ट शिवराज फर्नीचर हाउस जमुई #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Nov 6, 2026
प्रेस का पहचान पत्र और माइक लेकर घूम रहा था युवक, विवादित वीडियो ने खोली पोल,एक वीडियो ने खोल दी कथित पत्रकार की पूरी कहानी,झाझा पुलिस ने कसा शिकंजा
Jamui, Jamui | Nov 6, 2026