पोहरी: करंट से घायल पीड़ितों को रेड क्रॉस से ₹10-10 हजार की सहायता, तहसीलदार कल्पना शर्मा ने सौंपी राशि
Pohri, Shivpuri | Oct 19, 2026 परिच्छा अहीर में बीते दिनों हुए विद्युत हादसे के पीड़ितों को रेड क्रॉस सोसायटी के समन्वय से तत्काल राहत पहुंचाई गई है। करंट की चपेट में आए एक ही समुदाय के 4 घायल व्यक्तियों को 10-10 हजार रुपये की तात्कालिक वित्तीय सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान की गई है।पोहरी तहसीलदार कल्पना शर्मा ने दोपहर 03:00 बजे स्वयं घायलों से भेंट कर उन्हें यह सहायता राशि नकद सौंपी।