सोरांव: सोरांव इलाके के रहाईशपुर गांव में कीर्तन के बाद किया गया विशाल भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सोरांव थाना क्षेत्र के रहाईशपुर गांव में शनिवार को कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन के समापन के बाद पूजा अर्चना व होम के बाद रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्राहण किया। वहीं कार्यक्रम आयोजकों ने मौके पर मौजूद साधु संन्यासियों का मामला पहनाकर स्वागत किया। और सभी लोगों सत के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।