मुंगेर: एनईईटी परीक्षा के कदाचारमुक्त और सफल संचालन के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, परीक्षा 4 मई से शुरू
Munger, Munger | May 2, 2025 आगामी 4 मई से होने वाले एनईईटी परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं सफल संचालन को लेकर शुक्रवार दोपहर 2:00 अपर समाहर्ता मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में होने वाले परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं सफल संचालन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली सहित दोनों परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे।