मुंगेर: मुंगेर सदर अस्पताल में कई सालों बाद सर्जन की नियुक्ति, अब शुरू होगा ऑपरेशन
Munger, Munger | May 2, 2025 पिछले कई वर्ष से सर्जन चिकित्सक विहीन मुंगेर सदर अस्पताल में जनरल सर्जन चिकित्सक डॉ नितीश राज ने योगदान किया। दरअसल मुंगेर सदर अस्पताल कई वर्ष से सर्जन विहीन था । अस्पताल में छोटा से छोटा ऑपरेशन भी नहीं हो पाता था। खास कर आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो पैसे दे निजी क्लिनिक में अपना इलाज नहीं करवा पा रहे है ।