सगमा: सगमा करैत के डंसने के बाद झाड़-फूंक में फंसा युवक, इलाज में देरी से रास्ते में मौत
Sagma, Garhwa | Sep 3, 2026 सगमा धुरकी थाना क्षेत्र के पुतूर गांव निवासी 25 वर्षीय श्रीराम बैठा, पिता स्वर्गीय रामधारी बैठा की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना बुधवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। गुरुवार 11बजे घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम बैठा मंगलवार की रात भोजन करने के बाद मच्छरदानी लगाकर अपने